Siddhart Nagar News: बच्चों को उपहार देकर मेहनत से पढ़ाई लिए प्रोत्साहित
सिद्धार्थ, जुलाई 9 -- Siddhart Nagar News: तुलसियापुर। बढ़नी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ढेबरुआ में गुरुवार को स्कूली बच्चों के बीच उपहार का वितरण कर प्रोत्साहित किया। बच्चे उपहार पाकर काफ़ी खुश हुये। कोतवाली थाना ढेबरुआ में तैनात महिला कांस्टेबल दीपिका तिवारी, अंजली वर्मा एवं कीर्ति कुमारी ने थाना परिसर से सटे प्राथमिक विद्यालय में वे कभी कभार बच्चों के बीच पहुंच कर उन्हें नैतिक शिक्षा आदि का ज्ञानार्जन कराती रहती हैं। इसकें बाद कमजोर परिवार के दो दर्जन बच्चों को उपहार स्वरूप घर पर पहनने के लिए चप्पल भेंटकर उन्हें मेहनत से पढ़ाई के लिये प्रोत्साहित किया। प्रधानाध्यापक निसार अहमद, अनुपम तिवारी, अंशु, आशुतोष मिश्रा, रामजी यादव आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.