सिद्धार्थ, अक्टूबर 28 -- Siddhart Nagar News: ¨मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बजराभारी काली मंदिर के पास रविवार रात बूढ़ी राप्ती नदी के बंधे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के मदरहवा टोला मल्लाहडीह निवासी श्यामू निषाद (28) पुत्र हरखू निषाद रविवार रात बाइक से कहीं जा रहा था। वह बजराभारी काली मंदिर के पास बूढ़ी राप्ती नदी के बंधे पर पहुंचा था। इस दौरान अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और बंधे से नीचे नदी में जा गिरी।बाइक समेत नदी में गिरने से श्यामू पानी में डूब गया इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ...