Siddhart Nagar News: फ्लैग मार्च कर कराया सुरक्षा का अहसास
सिद्धार्थ, जुलाई 13 -- Siddhart Nagar News: बढ़नी,हिन्दुस्तान संवाद। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने व नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से रविवार को बढ़नी कस्बे में सुरक्षा कर्मियों ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया। सीओ मयंक द्विवेदी ने फ्लैग मार्च के दौरान कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। सुरक्षा बलों ने आमजन से संवाद करते हुए उन्हें निर्भीक होकर अपने कार्यों में जुटने का भरोसा दिलाया। पुलिस और एसएसबी की मौजूदगी ने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के प्रति कड़ा संदेश दिया। सीओ ने कहा कि पुलिस और एसएसबी क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.