सिद्धार्थ, जुलाई 11 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के देईपार गांव में बुधवार को घर के बाहर फर्श पर फिसल कर गिरने से घायल व्यक्ति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव के जितेंद्र कुमार ने बताया कि देईपार निवासी चिनकू गौतम (42) पुत्र टिकोरी गौतम बुधवार की रात करीब 11 बजे अपने घर के बाहर फिसल कर गिर पड़े थे। सिर में गंभीर चोटें आई थी। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी बेंवा में भर्ती कराया था। शुक्रवार को मौत हो गई। मौत की खबर गांव में पहुंचते ही परिजन शोक में डूब गए। यह भी पढ़ें- मनुआपुल इलाके में दो बाइकों की टक्कर, एक चालक की गई जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...