सिद्धार्थ, अक्टूबर 19 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग में दूसरे के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश के बाद जिले में तैनात सभी 5714 शिक्षकों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ नोटरी शपथपत्र देना होगा। न्यायालय के इस आदेश से जिले में फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे शिक्षक की नौकरी हथियाने वालों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। दरअसल जिले में पहले भी फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर नौकरी करने के मामले सामने आ चुके हैं। वर्ष 2010 से अब तक कूटरचित अभिलेखों के आधार पर नौकरी करने वाले 125 से अधिक शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- Amroha News: अमरोहा में भी दस फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्त हो चुकी है, हाईकोर्ट ...