सिद्धार्थ, अक्टूबर 9 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। फर्जी अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी हासिल करने वाली शिक्षिका को बीएसए शैलेश कुमार ने बर्खास्त कर दिया है। प्राथमिक विद्यालय उटियां, उस्का बाजार में प्रधानाध्यापक पद पर उसकी तैनाती थी। बर्खास्त शिक्षिका सुनैना गौड़ पुत्री रामचरन निवासी सुगही उस्का बाजार की 30 जुलाई 2010 को प्राथमिक विद्यालय पल्हया में सहायक अध्यापक के पद पर एसटी कोटे से नियुक्ति हुई थी। बरदहा के रहने वाले शिवम सिंह की शिकायत पर तहसीलदार नौगढ़ ने 29 मार्च 2025 और सतर्कता समिति ने 08 जून 2026 को जांच रिपोर्ट सौंपी। उसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जनपदस्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक में सात जुलाई 2026 को नन्दलाल गौड़ व उनके परिजनों के सभी एसटी प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए ग...