Siddhart Nagar News: फर्जी आधार, वोटर आईडी व राशन कार्ड बनवाने का आरोप, केस दर्ज
सिद्धार्थ, नवम्बर 8 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मेही हरदो गांव में कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड बनवाने का मामला सामने आया है। आरोपियों द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवा कर विदेश भागने की भी आशंका जताई गई है। मामले में एसपी को दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर डुमरियागंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पोखरा काजी गांव निवासी ज्ञानेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र गोविंदसरन लाल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि मेही हरदो गांव के रज्जाक अंसारी, मोहम्मद उमर, अंजुम फातिमा और रमजान अली द्वारा अलग-अलग पहचान दस्तावेजों में जन्मतिथि और उम्र में अंतर दिखाकर सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी की गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक परिवार रजिस्टर, आधारकार्ड, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.