Siddhart Nagar News: फरार चल रहा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
सिद्धार्थ, जुलाई 2 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित एक युवक को बुधवार को गिरफ्तार करने का दावा किया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार चल रहा था।प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दो अप्रैल को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 24 मार्च की शाम उसकी नाबालिग बेटी को कठौतिया पांडेय गांव निवासी कृष्णा उर्फ किशन कुमार यादव बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप था कि एक महिला की मदद से दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत कराई जाती थी जिसके बाद आरोपित किशोरी को लेकर चला गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 87 व 137(2) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पीड़िता के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.