सिद्धार्थ, नवम्बर 20 -- Siddhart Nagar News: तुलसियापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के तौलिहवा गांव के कचरहिवा टोला निवासी एक युवक का शव गुरुवार की सुबह गांव से करीब एक किमी दूर पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के कचरहिवा टोला निवासी रामसजीवन (30) पुत्र रामदेव बुधवार रात करीब 11 बजे घर से निकला था। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब एक किमी दूर एक पेड़ से उसका शव फंदे के सहारे लटकता देखा। शव की पहचान रामसजीवन के रूप में होने पर इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी और करीब पांच वर्...