सिद्धार्थ, नवम्बर 12 -- भैया दूज पर भाई-बहनों ने की मंगलकामना Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक भैया दूज का पर्व बुधवार को पूरे जनपद में परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घरों से लेकर मंदिरों तक उत्सव का माहौल रहा। बहनों ने विधि-विधान से भाइयों का तिलक कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को स्नेह और उपहार भेंट कर उनकी खुशहाली, समृद्धि और सुखद जीवन की मंगलकामना की। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर भाइयों को तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान भाई-बहन के रिश्तों में अपनत्व और आत्मीयता की झलक देखने को मिली। कायस्थ समा...