Siddhart Nagar News: प्रसूता को जेएसवाई का प्रोत्साहन राशि देने में शोहरतगढ़ सीएचसी फिसड्डी
सिद्धार्थ, नवम्बर 18 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम स्वास्थ्य विभाग में नियम धराशाई है। जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत प्रसूता को 24 घंटे के भीतर भुगतान का नियम है, बावजूद यहां कई- कई माह तक भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसमें शोहरतगढ़ सीएचसी का हाल सबसे खराब है। इस सीएचसी पर अप्रैल से लेकर दो अक्टूबर के बीच 1133 गर्भवती का सामान्य प्रसव व सीजर हुआ, बावजूद भुगतान सिर्फ 760 का होने से प्रोत्साहन राशि देने में सीएचसी फिसड्डी साबित हुआ है। समय से भुगतान न होने पर जनपद की रैंकिंग प्रदेश स्तर पर खराब हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार मामले पर गंभीर नहीं हो रहे हैं।
योजना के भुगतान में देरी दरअसल, स्वास्थ्य विभाग मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गर्भवती का प्रसव होने पर प्रोत्साहन राशि देता है। यह राशि जननी सुरक्षा य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.