सिद्धार्थ, अगस्त 19 -- Siddhart Nagar News: खेसरहा, हिन्दुस्तान संवाद। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के बेलौहा बाजार में संचालित नवजीवन हॉस्पिटल में प्रसूता रिंका (25) की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही की भी पोल खुलने लगी है। मंगलवार को स्वास्थ्य टीम हॉस्पिटल की जांच करने पहुंची, बावजूद सूचना मिलते ही संचालक फरार हो गया। यह हॉस्पिटल स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे अवैध रूप से संचालित हो रहा था। जनपद स्तर से समय-समय पर निर्देश के बाद भी आज तक एक्शन नहीं हो सका। इससे विभाग के जिम्मेदार सवालों के घेरे में हैं। वहीं संचालक के फरार होने पर विभाग ने नोटिस चस्पा कर संचालक को जवाब के लिए तलब किया है।

प्रसूता की मौत का मामला दरअसल, खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के परसौना गांव निवासी रिंका (25) पत्नी मनीष गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा उठने पर 14 अगस्त की शाम परिजन...