Siddhart Nagar News: प्रशिक्षण में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
सिद्धार्थ, जुलाई 16 -- Siddhart Nagar News: बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। बिस्कोहर स्थित बीआईसीटी कैंपस में बुधवार को छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ताइक्वांडो प्रशिक्षक अमन द्विवेदी ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए त्वरित निर्णय लेने और आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा करने के व्यावहारिक तरीका बताया।उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में छात्राएं दैनिक उपयोग की वस्तुओं जैसे हेयर पिन, पेन, कंघी और पर्स का भी प्रभावी ढंग से सुरक्षा के साधन के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही उन्होंने अनावश्यक रूप से देर रात अकेले बाहर निकलने से बचने और सतर्कता बरतने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- छात्राओं को गुड टच-बैड टच और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक प्रशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.