सिद्धार्थ, जुलाई 22 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बे के गांधीनगर वार्ड में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार की रात कथा व्यास पंडित राकेश शास्त्री ने प्रभु श्रीकृष्ण की बाल लीला और गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।कथा व्यास ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण ने अपनी बाल लीला के माध्यम से निष्काम प्रेम और भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए बताया कि जब देवराज इंद्र को अपनी शक्ति का अहंकार हो गया था तब प्रभु ने अपनी कनिष्ठ उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर समस्त ब्रजवासियों की रक्षा की थी। इस लीला से प्रकृति संरक्षण और अहंकार त्याग की प्रेरणा मिलती है। कथा समाप्ति के बाद गोवर्धन पर्वत की आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान रामचंद्र...