सिद्धार्थ, सितम्बर 1 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक जय प्रकाश शुक्ला सोमवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर बीएसए कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में जिला बीएसए शैलेश कुमार सहित कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त प्रधान सहायक जय प्रकाश शुक्ला के कार्यकाल की सराहना की। अंत में स्मृति चिह्न एवं अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद सहित सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बीपी त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक ऋषिष मिश्रा, डीसी रितेश श्रीवास्तव, अमित पांडेय, वैभव, गिरजेश कुमार, राम भजन, संजीव सिंह, डीसी सुरेंद्र श्रीवास्तव, डीसी अमित शुक्ला, मिथिलेश कुमार, महेंद्र पांडे...