Siddhart Nagar News: प्रधानाचार्य परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
सिद्धार्थ, जुलाई 27 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ के टीचर्स कॉलोनी स्थित विधायक आवास पर शनिवार देर शाम उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में शिक्षकों ने मांगों से सम्बंधित ज्ञापन विधायक विनय वर्मा को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल को विधायक ने उनकी न्यायोचित मांगों एवं सुझावों को प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर उनके यथाशीघ्र एवं सकारात्मक समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने के लिए आश्वस्त किया। विधायक ने प्रधानाचार्यों से प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों के प्रभावी संचालन व शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, समस्याओं पर बातचीत की। इस दौरान विक्रम प्रसाद यादव, महेन्द्र सरोज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.