Siddhart Nagar News: प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में जिले की बेटियां दिखाएंगी दमखम
सिद्धार्थ, सितम्बर 4 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में जनपद की दो होनहार महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आठ और नौ सितंबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिले की मोनिका विश्वकर्मा और रोशनी पाल प्रतिभाग करेंगी। दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह है। जिला स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच सुमन सिंह के मुताबिक मोनिका विश्वकर्मा एथलेटिक्स की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगी। वहीं रोशनी पाल जैवलिन थ्रो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उन्हें राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचने वाली खिलाड़ियों के बीच मुकाबला करना होगा。
प्रतियोगिता की तैयारियाँ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.