Siddhart Nagar News: प्रदेश उपाध्यक्ष हसन ताकीब का किया गया स्वागत
सिद्धार्थ, अगस्त 15 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। नगर विकास कर्मचारी परिषद् उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद हसन ताकीब रिजवी का नगर पंचायत डुमरियागंज कार्यालय में सभासदों व नगर पंचायत कर्मियों ने स्वागत किया। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं की। शुक्रवार को आयोजित स्वागत समारोह में कर्मचारियों ने कहा कि सैय्यद हसन ताकीब रिजवी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने से कर्मचारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कर्मचारी हितों के लिए निरंतर संघर्ष और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। इस दौरान सभासद सुबराती, मनोज कुमार, परवेज अहमद, मो नसीम, फैज़ान अहमद, नंदलाल, उमाशंकर, हरद्विार, मजीबुल्लाह, सुरेश कुमार, शमशेर आलम, चंदन सिंह, रामचंद्र, नवाब राईनी, डॉ रफ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.