सिद्धार्थ, अक्टूबर 9 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौदा मसीना में चल रहे कैंप का समापन हुआ। इस मौके पर कैंप कमांडेंट कर्नल अनूप सिंह ने एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। कैंप के दौरान विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ब्रावो कंपनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। डेल्टा कंपनी ने द्वितीय स्थान, चार्ली कंपनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अल्फा कंपनी को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ। विजेता कंपनी की ओर से गर्ल्स सीनियर कैडेट यशोदा चौरसिया एवं बॉयज सीनियर कैडेट सचिन कुमार यादव ने विजेता ट्रॉफी ग्रहण की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कैंप एजुटेंट मेजर जगदीश यादव, लेफ्टिनेंट श्रीकांत गौड़,...