Siddhart Nagar News: प्रत्येक बूथ पर संगठन को सशक्त बनाना समय की जरूरत
सिद्धार्थ, जुलाई 22 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा ब्लॉक सभागार में मंगलवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अभी से सक्रिय होकर गांव-गांव तक पहुंच बनाने का आह्वान किया गया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व चुनाव प्रभारी केशव राजभर ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर संगठन को सशक्त बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।उन्होंने कहा कि समाज के हक, अधिकार और मान-सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती को पार्टी की सफलता की सबसे अहम कुंजी बताते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.