Siddhart Nagar News: पौधों के संरक्षण व नियमित देखभाल का लिया संकल्प
सिद्धार्थ, जुलाई 24 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बिस्कोहर कार्यालय परिसर में गुरुवार को कैच द रैन अभियान के तहत वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान परिसर में नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर, आंवला, अर्जुन और आम सहित छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे रोपे गए। साथ ही पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।इस दौरान निकाय कर्मी अनूप पाण्डेय ने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि पर्याप्त हरियाली नहीं होगी तो समय पर वर्षा होना कठिन होगा और भूजल स्तर में लगातार हो रही गिरावट पर भी प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वटवृक्ष बनने तक सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.