सिद्धार्थ, जुलाई 17 -- Siddhart Nagar News: बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बिस्कोहर कार्यालय परिसर में गुरुवार को हरिशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पौधों के नियमित संरक्षण और सिंचन का संकल्प लिया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित ने कहा कि हरिशंकरी वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का अभियान नहीं, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पीपल, बरगद और पाकड़ का यह समूह शुद्ध वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने का माध्यम है। ऐसे में केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।अखिल यह भी पढ़ें- हरेला पर डीबीएस पीजी कॉलेज में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्ष...