सिद्धार्थ, सितम्बर 20 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में सेवा मेरा योगदान" कार्यक्रम के अंतर्गत जनभागीदारी से वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संदेश दिया गया।कुलपति प्रो. कविता शाह, कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीता यादव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. देव बख्श सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम गज़ीबो के पास आयोजित हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना की भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यशवन्त य...