Siddhart Nagar News: पोषण सखियों को दी गई दायित्वों की जानकारी
सिद्धार्थ, जुलाई 29 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में मंगलवार को पोषण सखी बैठक का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की सभी पोषण सखियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई और उन्हें कुपोषण उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम करने को कहा गया। स्टेट ट्रेनर शिव कुमार सिंह ने कहा कि पोषण सखियों की कार्य में पुनः भागीदारी से क्षेत्र में पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले पोषक क्षेत्रों में बच्चों का वजन मापकर उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों में दाखिला दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही बच्चों को मिलने वाले पोषण लाभ और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में माता-पिता को जागरूक करने पर जोर दिया गया। इस दौरान बीएमएम प्रमोद कुमार मिश्र, सुषमा, किरन, सीमा सिंह, सुनीता, नित्या श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.