Siddhart Nagar News: पोखरे में डूबे व्यक्ति की सुबह उतराती मिली लाश
सिद्धार्थ, सितम्बर 1 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कोटखास गांव में रविवार शाम मछली के पोखरे में डूबे 45 वर्षीय कल्लू भर का शव सोमवार सुबह पानी में उतराता मिला। रातभर पुलिस और ग्रामीणों ने जाल डालकर उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे बाहर निकलवाकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।इटवा थाने के सेमरी खानकोट निवासी कल्लू भर पुत्र बुधिराम पिछले कई वर्षों से कोटखास गांव में रोहित राज सिंह के मछली के तालाब की रखवाली करते थे। रविवार शाम वह तालाब पर मौजूद थे। इसी दौरान बित्तू के साथ तैरने के लिए पोखरे में उतर गए। यह भी पढ़ें- Jhansi News: मछली पकड़ने गया युवक नदी में डूबा, मौत बताया जा रहा है कि पानी में उतरते समय पैर फिसलने से वह गहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.