सिद्धार्थ, अक्टूबर 27 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर छानबीन में जुट गई है। कूड़ी गांव निवासी श्याम सुन्दर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 अक्टूबर को दिन में करीब 10 बजे गांव के ही एक व्यक्ति की ओर से उसका लिपटस, सागौन, अम्हार का पेड़ काटा जाने लगा। उसने मना किया तो अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारापीटा। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...