Siddhart Nagar News: पेट्रोल भराने के विवाद में सेल्समेन की पिटाई का आरोप
सिद्धार्थ, जुलाई 2 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा थाना क्षेत्र के बयारी स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने को लेकर बुधवार सुबह में हुआ विवाद कुछ देर में मारपीट में बदल गया। पेट्रोल पंप के सेल्समेन ने तीन नामजद समेत अन्य लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।बयारी गांव निवासी चिंकू पुत्र संवारे ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह बयारी स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समेन के पद पर कार्यरत है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे पेट्रोल भराने के दौरान बहुती गांव निवासी शहबाज पुत्र जमाल से किसी बात को लेकर उसकी कुछ कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद शहबाज ने फोन कर अपने भाई अल्ताफ पुत्र जमाल व गांव के रिजवान पुत्र अब्दुल हकीम समेत अन्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.