सिद्धार्थ, अगस्त 21 -- Siddhart Nagar News: बांसी। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद शाखा के तत्वावधान में गुरुवार को तहसील परिसर में पेंशनर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनरों ने भाग लिया और पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों, पेंशन संबंधी समस्याओं तथा शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, तहसील अध्यक्ष माता प्रसाद मिश्र तथा मंत्री विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय से पेंशन एवं अनुमन्य लाभ मिलना चाहिए, ताकि उन्हें वृद्धावस्था में अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। अंत में उपस्थित पेंशनरों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को उचित माध्यम से शासन तक पहुंचाने और स...