सिद्धार्थ, अगस्त 21 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। शहर के भीमापार रेल फाटक के पास पटरी पर एक युवक जान देने के लिए लेटा था। इस दौरान उधर से गुजर रहे 112 के सिपाही फैज आलम खान व होमगार्ड रमेश कुमार पहुंच गए। युवक को पटरी पर लेटा देख दौड़ते हुए उस तक पहुंच गए और उसे पटरी से जैसे ही हटाया धड़धड़ाते हुए ट्रेन गुजर गई। कुछ देर और हुई होती तो उसकी जान चली जाती। पटरी पर लेटे युवक ने अपना नाम गणेश पुत्र बेचन निवासी परसा शाहआलम थाना सिद्धार्थनगर बताया। वह पटरी पर क्यों लेटा था यह बताने को तैयार नहीं हुआ। बताया जा रहा है पूर्व में इसी स्थान पर उसके भाई की भी ट्रेन से कट का जान जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...