Siddhart Nagar News: पुलिया से टकरा कर ट्रेलर पलटा, चालक की मौत
सिद्धार्थ, अगस्त 24 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के सनई-पकड़ी मार्ग पर पुलिया के पास रविवार को अनियंत्रित होकर गिट्टी लदा ट्रेलर पुलिया से टकरा कर पलट गया। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के उस्का राजा निवासी हरिशंकर(40) पुत्र महाबली ट्रेलर चलाते हैं। रविवार की सुबह वह ट्रेलर से गिट्टी लेकर सनई-पकड़ी मार्ग पर जा रहे थे। अभी वह सनई के पास पुलिया पर पहुंचे ही थे कि अचानक झपकी आ जाने से ट्रेलर बेकाबू होकर पुलिया से टकराकर पलट गया। इसमें हरिशंकर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मिथलेश राय ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.