Siddhart Nagar News: पुराने सूखे पेड़ से राहगीरों को अनहोनी होने का भय
सिद्धार्थ, अगस्त 12 -- Siddhart Nagar News: बयारा। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बेंवा-उतरौला मार्ग पर स्थित खुनखुन चौराहे के पास दो पुराना सूखा पेड़ होने से राहगीरों में अनहोनी का भय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक उसे काटा नहीं जा सका है। फैजान उर्फ शब्लू, गुलजार अहमद, प्रदीप पाण्डेय, रमेश कुमार, तौकीर असलम ने बताया कि खुनखुन चौराहा के निकट अलग-अलग अलग स्थानों पर दो सूखा पेड़ काफ़ी दिनों से जर्जर हालत में खड़ा है। बारिश के साथ तेज़ हवा चलने पर सड़क पर चलने वाले वाहनों व पैदल राहगीरों पर गिर सकता है। आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को इस सूखे पेड़ से होने वाले खतरे से अवगत कराया बावजूद अब तक कोई पहल नहीं की गई। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: स्टेट हाईवे किनारे मवेशी खा गए हरियाली, विभागों के पास जिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.