Siddhart Nagar News: पुरानी रंजिश को लेकर पिटाई का आरोप, केस दर्ज
सिद्धार्थ, जुलाई 29 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पिपरा बघमरा गांव की एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है। पिपरा बघमरा गांव की निवासी कौशल्या देवी पत्नी बुद्धिसागर पाण्डेय ने थानेदार को दी तहरीर में बताया कि 23 जुलाई की शाम गांव के ही कुछ लोगों ने उसे भद्दी-भद्दी गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इससे उनका परिवार काफी डरा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.