Siddhart Nagar News: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर निकाली ओपीएस तिरंगा यात्रा
सिद्धार्थ, अगस्त 22 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। पुरानी पेंशन बहाली, एनपीएस और यूपीएस के विरोध तथा सरकारी संस्थाओं के निजीकरण एवं टेट अनिवार्यता के खिलाफ शुक्रवार को जिले में शिक्षकों और कर्मचारियों ने ओपीएस तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच एवं एनएमओपीएस के बैनर तले आयोजित यात्रा में हजारों की संख्या में शिक्षक-कर्मचारी शामिल हुए। जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई से जिला कलक्ट्रेट तक बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का संचालन प्रदेश संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ल, प्रदेश आईटी सेल सह प्रभारी वीरेंद्र कुमार सक्सेना, मंडल अध्यक्ष बलवंत चौधरी एवं मंडलीय सलाहकार वकील खान के निर्देशन में किया गया। यात्रा का नेतृत्व अटेवा के जिलाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, जिला महामंत्री संजय कर पाठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.