सिद्धार्थ, सितम्बर 22 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा कस्बे के डॉ. राम मनोहर लोहिया महावद्यिालय में सोमवार को पीडीए छात्र-नौजवान जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को शिक्षा, रोजगार, महिला सुरक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं से विभन्नि विषयों पर सुझाव भी लिए गए। साथ ही समाजवादी पार्टी की नीतियों और छात्र-नौजवानों के हित में किए गए कार्यों पर चर्चा हुई। सपा प्रदेश सचिव अशोक पटेल ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में छात्राओं और युवाओं के लिए कन्या वद्यिाधन, लैपटॉप वितरण और साइकिल वितरण जैसी योजनाएं संचालित की गई थीं। उन्होंने कहा कि 1090 वूमेन पावर लाइन, डायल-100 और 108 एंबुलेंस सेवा जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास ...