सिद्धार्थ, अगस्त 24 -- Siddhart Nagar News: बढ़नी। सीएमओ डॉ. संजय दोहरे ने बढ़नी पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज व मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद प्रसव कक्ष का जायजा लिया। प्रसव संबंधी व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बातचीत की। मेडिको लीगल रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों को भी देखा। इस दौरान व्यवस्थाओं को बेहतर रखने का निर्देश दिया। इस दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ. अविनाश चौधरी, डॉ. प्रदीप वर्मा, फार्मासिस्ट राम सहाय वर्मा, अमृत, स्टाफ नर्स योगेंद्र आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सीएमओ ने पीएचसी समसपुर पानीयरिया में स्वास्थ्य मेले का किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...