Siddhart Nagar News: पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने में न हो देरी, बीएलओ को दिए निर्देश
सिद्धार्थ, नवम्बर 30 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को एडीएम न्यायिक डॉ. ज्ञान प्रकाश ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं बूथों का भ्रमण कर पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए नाम जोड़ने, हटाने और मतदाता सूची में दर्ज विवरणों की त्रुटियों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने रतन सेन इंटर कॉलेज, सूपा राजा तथा डुमरियागंज रोड स्थित इंटर कॉलेज के बूथों पर पहुंचकर बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान घर-घर सर्वेक्षण, मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त करने, नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने और पूर्व से दर्ज विवरणों में संशोधन की प्रगति की जानकारी ली। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.