Siddhart Nagar News: पांच सितंबर को मनाई जाएगी पूर्व मंत्री की पुण्यतिथि
सिद्धार्थ, अगस्त 31 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज के पूर्व विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री रहे स्व. मलिक कमाल यूसुफ की पुण्यतिथि पांच सितंबर को मनाई जाएगी। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज कादिराबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर रविवार को डुमरियागंज कस्बे में बैठक कर रूपरेखा तय की गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मलिक इरफान ने कहा कि पांच सितंबर को पूर्व विधायक स्व. मलिक कमाल यूसुफ की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इसको लेकर सभी जिम्मेदार सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने में जुट जाएं। इस दौरान दिनेश पाण्डेय, काजी नियामतुल्लाह, ताकीब रिजवी, धर्मेंद्र पाण्डेय, अहमद वहीद, अख्तर मलिक, गुफरान मलिक, वसी अहमद, शाकिर मालिक, अजीम, शमशुल हुदा, दिलीप, सीपी मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.