सिद्धार्थ, नवम्बर 22 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। रतन सेन डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानन्द इकाई व रानी लक्ष्मी बाई इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नशामुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शारदा शर्मा ने नशामुक्ति विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत करते हुए युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं भविष्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है।एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभीर सिंह ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। यह भी पढ़ें- Ara News: जगजीवन कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्...