सिद्धार्थ, अक्टूबर 29 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने और किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। बुधवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले की ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और इसके बेहतर विकल्पों की जानकारी देगा। अफसरों ने कहा कि अगर खेतों में पराली जलाई तो जुर्माना लगेगा, साथ ही योजना के लाभ से भी वंचित होंगे।जागरूकता अभियान के दौरान किसानों को बताया जाएगा कि खेतों में फसल अवशेष जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: फसल अवशेष जलाने की जगह खाद बनाकर बढ़ाएं खेतों की उर्वरा शक्ति इससे मानव स्वास्थ्य पर प्रति...