Siddhart Nagar News: नेपाल में चावल का रेट कम, होने लगी तस्करी
सिद्धार्थ, अक्टूबर 28 -- Siddhart Nagar News: ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के बॉर्डर के गांवों के पगडंडी रास्तों से महीन चावल की तस्करी भारत में बढ़ गई। भारत में महीन चावल महंगा होने व नेपाल में सस्ता होने से तस्कर सक्रिय हो गए हैं। भारत में महीन चावल 42 सौ रुपये प्रति कुंतल बिक रहा है। नेपाल में उसकी कीमत 36-37 सौ रुपये प्रति कुंतल है। छह सौ रुपये का फर्क होने से तस्कर करियरों के माध्यम से नेपाल से चावल भारत में भेज कर मोटा लाभ कमा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पगडंडी के रास्ते तस्करी हो रही है। मोहाना थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि हल्का बीट पुलिस जवानों को सीमा क्षेत्र में अलर्ट किया गया है। एसएसबी संग जवान लगातार सीमा पर गश्त कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.