सिद्धार्थ, नवम्बर 6 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग पर गुरुवार को अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से एक बड़ा हादसा हो गया। नीलगाय से टकराकर बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए 50 बेड हॉस्पिटल बांसी पहुंचाया। महराजगंज जिला के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के घिवपिड टोला चक्रवाराण निवासी दीपक पुत्र रामनाथ साहनी (18), शिवम (18) पुत्र ओमप्रकाश साहनी व धनंजय (18) पुत्र शिवप्रसाद एक ही बाइक पर सवार होकर बांसी कस्बे में आए थे। गुरुवार को तीनों युवक बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान बांसी-धानी मार्ग पर गोहर चौराहे से आगे अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। बाइक सवार युवक कुछ समझ पाते इससे ...