सिद्धार्थ, अक्टूबर 12 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिटी। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में तैनात निलंबित असिस्टेंट प्रोफेसर के विरुद्ध चल रही जांच पूरी हो गई है। इनके ऊपर कॉलेज के ही एक कर्मचारी ने इलाज के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जांच टीम के समक्ष भी आरोपों की पुष्टि करते हुए कार्रवाई की मांग की है। टीम का कहना है कि दोनों पक्षों का बयान दर्ज करते हुए रिपोर्ट तैयार ली गई है। इसे जल्द ही प्राचार्य को सौंपा जाएगा।दरअसल, मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचारी अपने परिजन का इलाज कराने हड्डी रोग विभाग में गया था। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर ने कर्मचारी से पैसे की मांग कर ली। उन्होंने पैसा मिलने के बाद ही इलाज करने की बात कही। असिस्टेंट प्रोफेसर की इस हरकत से कर्मचारी परेशान हो गया और प्राचार्य प्रो. डॉ....