Siddhart Nagar News: निर्माणाधीन सीसी सड़क का चेयरमैन ने लिया जायजा
सिद्धार्थ, सितम्बर 21 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। बढ़नीचाफा कस्बे के शिवभारी में बन रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य का रविवार को चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने जायजा लिया। उन्होंने गुणवत्ता में कोताही न बरतने का निर्देश दिया। चेयरमैन ने बताया कि नगर के विकास में सड़कों की विशेष भूमिका होती है। जिनका निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराने के लिए पूरा नगर प्रशासन प्रतिबद्ध है। गुणवत्ता में कोताही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए वह स्वयं मानीटरिंग करते हैं। इसके अलावा ईओ को भी निगरानी व समय भीतर काम पूरा करवाने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान मंटू पांडेय, प्रमोद गौतम, शैलेन्द्र गुप्त, केशवराम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.