सिद्धार्थ, अक्टूबर 13 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लोअर हॉल में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निबंध प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की सलोनी शर्मा को प्रथम, सोनी को द्वितीय व शालिनी मिश्रा को तीसरा स्थान मिला।चित्रकला प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की अंशिका कसौधन प्रथम, बीएससी तृतीय सेमेस्टर की रीना प्रजापति द्वितीय व बीए तृतीय सेमेस्टर की ममता यादव को तीसरा स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का दीक्षित प्रथम, अंशिका कसौधन व आयुषी सिंह को द्वितीय व सत्यनंदनी को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राम किशोर सिंह, डॉ.धर्मेन्द्र सिंह, मुख्य नियं...