सिद्धार्थ, जुलाई 17 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। कस्बा के विभिन्न वार्डों में बनी नालियों पर रखे ढक्कन में से अधिकांश टूट चुके है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। बरसात के इस मौसम में समस्या और बढ़ गई है। नगर क्षेत्र के सुबास नगर, आद्या प्रसाद नगर, रामनगर, अंबेडकर नगर आदि वार्डो में नालियों के ढक्कन टूटे हुए है। इससे लोग चोटिल भी हो रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे है। नागरिकों ने प्रशासन से अविलंब ढक्कन रखने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...