सिद्धार्थ, सितम्बर 21 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी को भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टिकोण से महराजगंज का जिला प्रभारी मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर लोगों ने बधाई दी है। प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पांडेय, क्षेत्र पंचायत संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी, मधुसूदन अग्रहरि, उदयपाल वर्मा, मनीष सिंह, अवधेश चौधरी, मदन चौधरी, नितिन त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है। भाजपाइयों का दावा है कि इस मनोनयन से महराजगंज जनपद में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। इसका कारण उनका संगठन व पार्टी के प्रति समर्पित होकर काम करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...