सिद्धार्थ, अगस्त 19 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। कस्बा के सटा कूड़ा नदी के किनारे स्थित नगर सुरक्षा बांध जर्जर है। बांध में स्थापित रेगुलेटर और पुलिया से भी बाढ़ का पानी नगर में प्रवेश कर जाता है। बाढ़ के पानी से कस्बा के आद्या प्रसाद नगर, सुभाष नगर, लोहिया नगर,आजाद नगर आदि वार्डो में आवागमन सहित अन्य परेशानी होती है। बाढ़ का पानी हट जाने पर संक्रामक बीमारियों से लोगों को जूझना पड़ता है। कस्बा के अंकित पाण्डेय,अभिषेक मिश्र, संजय जायसवाल, रिंकू आदि ने प्रशासन से नगर सुरक्षा बांध की मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...