Siddhart Nagar News: नए वोटर बनने को 5846 ने किया आवेदन
सिद्धार्थ, अक्टूबर 19 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने रुचि दिखाई। शनिवार को आयोजित विशेष बूथ दिवस पर पांच विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदाता बनने के लिए फार्म-छह के 5846 लोगों ने आवेदन किए। वहीं मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म-सात के 298 और नाम-पते सहित अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फार्म-आठ के 801 आवेदन आए। इस तरह कुल 6945 आवेदन प्राप्त हुए। इन आंकड़ों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिले आवेदन शामिल हैं। एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने या दर्ज विवरणों में संशोधन कराने से वंचित रह गए लोगों के लिए 24 अक्तूबर को अगला विशेष बूथ दिवस आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- झारखंड में वोटर लिस्ट में नाम हटाने के लिए 21,974 आपत्तियां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.