सिद्धार्थ, अक्टूबर 29 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के जीत पर डुमरियागंज स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। जीत की खुशी में मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। वही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की। पार्टी की जीत से उत्साहित कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय पर एकत्रित हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मिष्ठान वितरण किया। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने इस जीत को लेकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस जीत का श्रेय भाजपा नेतृत्व के साथ साथ पीएम व सीएम के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत को देते हुए कहा कि यह परिणाम कार्यकर्ताओं के समर्पित भाव से किए गए मेहनत का ...