Siddhart Nagar News: धूमधाम और उत्साह के साथ हुआ मेले का आयोजन
सिद्धार्थ, नवम्बर 23 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। शेमराइज फ्यूचरिस्टिक स्कूल में रविवार को वार्षिक मेले का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। यह मेला छात्रों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों के लिए यादगार रहा। मेले में बच्चों की ओर से लगाए गए खाने-पीने और खेलकूद के स्टालों ने सबका मन मोह लिया। मेले में मिक्की माउस झूला, ट्रैम्पोलिन, मोमो, चाऊमीन, पकौड़े और बर्गर के स्टाल खास आकर्षण का केंद्र रहे। स्टॉलों पर बच्चों ने अपने कौशल का परिचय देते हुए दर्शकों को लुभाया। विद्यालय के चेयरमैन नितिन श्रीवास्तव और निदेशक अनुराग गोयल ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल बच्चों की रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं, बल्कि उन्हें सामुदायिक सेवा और सहयोग की भावना भी सिखाते हैं। प्रधानाचार्य अनुपम तिवारी ने कहा कि यह मेला स्कूल की समग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.